जीने की तमन्ना है न मरने की तमन्ना

जीने की तमन्ना है न मरने की तमन्ना

है आप के कूचे से गुज़रने की तमन्ना

तज्दीद-ए-तअल्लुक़ की अब उम्मीद है जैसे

डूबी हुई कश्ती के उभरने की तमन्ना

बे-साख़्ता आ जाइए पर्दे से निकल कर

आईने को रह जाए सँवरने की तमन्ना

सूरज को समुंदर में डुबो देती है हर शाम

आराम से इक रात गुज़रने की तमन्ना

जन्नत से निकलवाएगी 'सुल्तान' तुम्हें फिर

उस शोख़ के शीशे में उतरने की तमन्ना

(552) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554