रंग होने लगे ज़ाहिर मेरे

रंग होने लगे ज़ाहिर मेरे

ध्यान रख कुछ तो मुसव्विर मेरे

यूँ न आँखों से हुआ कर ओझल

बुझने लगते हैं मनाज़िर मेरे

काम आई न ख़मोशी मेरी

राज़ खुल ही गए आख़िर मेरे

गूँज उठा नग़्मों से आँगन मेरा

लौट आए सभी ताइर मेरे

(579) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554