आबरू की किसे ज़रूरत है
आबरू की किसे ज़रूरत है
जान बच जाए तो ग़नीमत है
देर तक साथ दे नहीं सकता
झूट की बस यही हक़ीक़त है
बे-ज़रूरत भी कर लिया सज्दा
ये इबादत बड़ी इबादत है
मैं मोहब्बत तुझे नहीं करता
तू फ़क़त रूह की ज़रूरत है
दश्त वीराँ रहे अगर तो फिर
दावा-ए-आशिक़ी पे लअ'नत है
कोई शिकवा-गिला नहीं बाक़ी
अब इसी बात की शिकायत है
(629) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
सुनील कुमार जश्न