अजब सी बद-हवासी छा रही है

अजब सी बद-हवासी छा रही है

मिरे दिल से उदासी जा रही है

मिरे अंदर कोई नाराज़ लड़की

मिरी हर पेश-कश ठुकरा रही है

मुझे क्या ज़िंदगी से लेना-देना

मुझे क्यूँ ज़िंदगी उलझा रही है

मिरे एहसास भी वापस कर इन में

मेरे ख़त जो मुझे लौटा रही है

तिरे जाने से ऐ जान-ए-तमन्ना

तमन्ना की तमन्ना जा रही है

(609) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554