हर इक महफ़िल में ये ही सोचता हूँ

हर इक महफ़िल में ये ही सोचता हूँ

तुम्हारी याद याँ भी आ गई तो

उदासी का ही है अब तक सहारा

उदासी भी अगर उक्ता गई तो

मिरे अहबाब अब तक ख़ुश हैं सारे

ख़बर मेरी ख़ुशी की आ गई तो

अभी तक ज़ख़्म ताज़ा ही पड़े हैं

मोहब्बत फिर करम फ़रमा गई तो

बुला तो लूँ तुम्हें पर सोचता हूँ

बुलाने से अगर तुम आ गई तो

(602) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554