किसी के ख़्वाब का साया था काफ़ी वक़्त हुआ

किसी के ख़्वाब का साया था काफ़ी वक़्त हुआ

हमारी नींद पे छाया था काफ़ी वक़्त हुआ

दरख़्त-ए-ज़ेहन पे बैठा था पर समेटे हुए

परिंद-ए-याद उड़ाया था काफ़ी वक़्त हुआ

बिछड़ के आप से हम बिछड़े कितनी चीज़ों से

बहुत सा हिज्र कमाया था काफ़ी वक़्त हुआ

जहाँ समाई है अब फ़िक्र-ए-रोज़गार वहाँ

कभी जुनून समाया था काफ़ी वक़्त हुआ

है ला-जवाब अभी तक ये सूरत-ए-हालात

कोई सवाल उठाया था काफ़ी वक़्त हुआ

(541) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554