ऐसा लगता है किसी गुम्बद से टकराई न थी
ऐसा लगता है किसी गुम्बद से टकराई न थी
वर्ना कब आवाज़ मेरी लौट कर आई न थी
था तिरी क़ुर्बत की आँखों में हर इक नश्शा मगर
नींद से जागी हुई यादों की अंगड़ाई न थी
हम को अंधा कर गई थी एक गहरी रौशनी
ज़ुल्मतों की ज़द में आ कर आँख पथराई न थी
क़ैद था क्यूँ चाँद सदियों से हिसार-ए-अब्र में
क्यूँ उजालों ने उसे पोशाक पहनाई न थी
जल गया अपने ही अंदर की हरारत से बदन
सूरजों ने हम पे कोई आग बरसाई न थी
तेरे सीने में तिरा ख़ूँ बर्फ़ कैसे हो गया
क्या तिरे अंदर हरारत की तवानाई न थी
(611) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554