हमारे हाल की जा कर उन्हें ख़बर तो करें

हमारे हाल की जा कर उन्हें ख़बर तो करें

वो क्यूँ न आएँगे तदबीर चारा-गर तो करें

करेंगे अर्ज़ भी कुछ चैन ले ज़रा ऐ दिल

वो अंजुमन में हमारी तरफ़ नज़र तो करें

बहुत से तिश्ना-ए-दीदार रोज़ जा बैठें

मगर कभी वो सर-ए-रहगुज़र गुज़र तो करें

जला दे शम्अ की मानिंद तू मुझे ऐ इश्क़

कि और लोग ज़रा तुझ से अल-हज़र तो करें

हम उन से ज़िक्र नहीं करते बज़्म-ए-आदा का

कि ज़िक्र वो है ये मंज़ूर हो जो शर तो करें

(551) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554