इश्वा क्यूँ दिल-रुबा नहीं होता

इश्वा क्यूँ दिल-रुबा नहीं होता

ग़म्ज़ा क्यूँ हश्र-ज़ा नहीं होता

आज़माएँ लहू को रंग-ए-हिना

खुल गया देर-पा नहीं होता

जान देते हो उन के वा'दों पर

जिन का वा'दा वफ़ा नहीं होता

आइना उस को देता है तर्ग़ीब

जो कोई ख़ुद-नुमा नहीं होता

कब नहीं होती फ़िक्र किस लम्हा

दोश पर तस्मा-पा नहीं होता

जिस की लौ से चमक उठी है मिज़ा

ऐसा नावक ख़ता नहीं होता

ज़ेब-ए-तन जामा आईना-पैकर

कोई पहलू छुपा नहीं होता

संग कह कर पुकारिए उस को

दिल जो दर्द-आश्ना नहीं होता

खाता है आदमी नज़र के फ़रेब

दीदा-ए-दिल जो वा नहीं होता

नाले को दस्तरस नहीं न सही

हाथ ख़ुद क्यूँ रसा नहीं होता

(535) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554