तू अपने हुस्न की आराइशों में गुम हो जा

तू अपने हुस्न की आराइशों में गुम हो जा

मुझे न देख मिरे साथ सोगवार न हो

तिरी नज़र की ये आवारगी तुझे मा'लूम

ख़ुदा करे कि कभी मुझ पे आश्कार न हो

ये मरहला भी मिरी वहशतों में बाक़ी है

कि दिल के दर्द में तेरा कोई शुमार न हो

कभी तो हो कि करे तू भी प्यार के वा'दे

कभी तो हो कि मुझे तेरा ए'तिबार न हो

ये सोच कर तिरे दामन से हाथ खींच लिया

कहीं ये दस्त-ए-वफ़ा तुझ को नागवार न हो

न जाने क्यूँ इसी तशवीश में गुज़ारी उम्र

कि ज़िंदगी किसी दस्त-ए-करम पे बार न हो

(712) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554