हमा-तन गोश इक ज़माना था
हमा-तन गोश इक ज़माना था
मेरे लब पर तिरा फ़साना था
काश दिल ही ज़रा ठहर जाता
गर्दिशों में अगर ज़माना था
हम थे और ए'तिमाद-ए-फ़स्ल-ए-बहार
शाख़ शाख़ अपना आशियाना था
वो बहारें भी हम पे गुज़री हैं
जब क़फ़स था न आशियाना था
दिल की उम्मीदवारियाँ न गईं
उस करम का कोई ठिकाना था
सुब्ह से पहले बुझ गया 'ताबिश'
एक दिल ही चराग़-ए-ख़ाना था
(587) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
ताबिश देहलवी