बस एक शय मिरे अंदर तमाम होती हुई

बस एक शय मिरे अंदर तमाम होती हुई

मिरी हिकायत-ए-जाँ सुस्त-गाम होती हुई

मैं रात अपने बदन की सदा से लड़ता हुआ

और इस की ख़ामुशी महव-ए-कलाम होती हुई

ये हिर्स-ए-शब है या कोई हवा-ए-हस्ती है

जो रोज़ रोज़ है यूँ बे-लगाम होती हुई

बदी बड़ी ही अदा से जहाँहस्ती में

ख़राब होते हुए नेक-नाम होती हुई

अजीब रंग बदलती हुई मिरी दुनिया

ब-ज़ेर-ए-शाम-ए-सफ़र नील-गाम होती हुई

(562) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554