ये शहर अपनी इसी हाव-हू से ज़िंदा है

ये शहर अपनी इसी हाव-हू से ज़िंदा है

तुम्हारी और मिरी गुफ़्तुगू से ज़िंदा है

कुछ इस क़दर भी बुराई नहीं है मज़हब में

जहान कलमा-ए-ला-तक़नतू से ज़िंदा है

हम अपनी नफ़्स-कुशी की तरफ़ नहीं माइल

कि अपना जिस्म तो बस आरज़ू से ज़िंदा है

अब उस के बअ'द बताएँ तो क्या बताएँ हम

तमाम क़िस्सा-ए-मन है कि तू से ज़िंदा है

हम इस के बअ'द भी सरगर्म-ए-ज़िंदगी हैं कि दिल

बस एक क़तरा-ए-ताज़ा-लहू से ज़िंदा है

(653) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554