कितने ही तीर ख़म-ए-दस्त-ओ-कमाँ में होंगे
कितने ही तीर ख़म-ए-दस्त-ओ-कमाँ में होंगे
जिन के सोफ़ार अभी से मिरी जाँ में होंगे
दिल है अब ख़ाना-ए-आसेब-ज़दा की सूरत
ज़ख़्म रौज़न इसी तारीक मकाँ में होंगे
एक हम ही नहीं सर में लिए सौदा-ए-वफ़ा
और भी कितने मोहब्बत के गुमाँ में होंगे
सिर्फ़ तेरे लब-ओ-रुख़ की नहीं तस्वीर-ए-चमन
मेरे भी ग़म के कई रंग ख़िज़ाँ में होंगे
लड़खड़ाता हुआ आया है मिज़ा तक आँसू
रास्ते कैसे दिल-ए-दर्द-निशाँ में होंगे
बर-महल है तह-ए-अश्जार हवा का नौहा
कल के ग़ुंचे भी इसी दश्त-ए-ज़ियाँ में होंगे
है ख़द-ओ-ख़ाल का अम्बार यहाँ हर चेहरा
हम वो होंगे जो न ख़ुद अपने गुमाँ में होंगे
(599) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
तौसीफ़ तबस्सुम