बीते वक़्त का चेहरा ढूँढता रहता है

बीते वक़्त का चेहरा ढूँढता रहता है

दिल पागल है क्या क्या ढूँढता रहता है

ख़ामोशी भी एक सदा ही है जिस को

सुनने वाला गोया ढूँढता रहता है

शबनम शबनम पिघली पिघली यादें हैं

मेरा ग़म तो सहरा ढूँढता रहता है

उस ने अपनी मंज़िल हासिल कर ली है

फिर क्यूँ घर का रस्ता ढूँढता रहता है

दिल सब से मिलता है हल्के लहजे में

सब में कुछ कुछ तुझ सा ढूँढता रहता है

बेच दिया गुल-दान विरासत का उस ने

भाई मिरा अब गमला ढूँढता रहता है

जेब में दिल थैले में पत्थर ले कर 'अर्श'

शहर कोई दीवाना ढूँढता रहता है

(657) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554