क्या ख़ला आसमान था पहले

क्या ख़ला आसमान था पहले

किस की सूरत पे ध्यान था पहले

दिल जो अब शोर करता रहता है

किस क़दर बे-ज़बान था पहले

तू जिसे कारवाँ समझता है

उस पे मेरा निशान था पहले

जिस जगह रौशनी टपकती है

वाँ हवा का गुमान था पहले

चुप सी क्यूँ लग गई है 'खुल्लर' को

कितना जादू-बयान था पहले

(747) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554