अगर कुछ मोड़ रस्ते में न आते

अगर कुछ मोड़ रस्ते में न आते

तो मुमकिन था तुझे हम भूल जाते

मता-ए-होश की बाज़ी लगा कर

बिसात-ए-इश्क़ पे हम हार जाते

कहाँ माज़ी कहाँ इमरोज़-ओ-फ़र्दा

कहाँ से दास्ताँ अपनी सुनाते

ग़ुरूर-ज़ब्त से पहलू बचा कर

तुम्हीं को दोस्तो हम आज़माते

अगर होता न कुछ ख़ुद पर भरोसा

तुम्हें ऐ 'दर्द' हम महरम बनाते

(574) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554