तुझ में तो एक ख़ू-ए-जफ़ा और हो गई

तुझ में तो एक ख़ू-ए-जफ़ा और हो गई

मैं और हो गया न वफ़ा और हो गई

गुल का कहीं निशाँ है न बुलबुल का ज़िक्र है

दो रोज़ में चमन की हवा और हो गई

आमद की सुन के खोली थी बीमार-ए-ग़म ने आँख

तुम आ गए उमीदे-ए-शिफ़ा और हो गई

बिन्त-ए-इनब तो रिंदों को यूँही मुबाह थी

ज़ाहिद नज़र पड़ा तो रवा और हो गई

शक्ल-ए-कु़बूल हो के फिरी आसमान से

तासीर हो गई तो दुआ और हो गई

याद आ गई जो का'बे में आबरू की ऐ 'वहीद'

अपनी नमाज़-ए-इश्क़ अदा और हो गई

(589) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554