दम-ए-विसाल ये हसरत रही रही न रही

दम-ए-विसाल ये हसरत रही रही न रही

जमाल-ए-यार की हैरत रही रही न रही

उसे ये नाज़ था ख़ुद पर कि ज़िंदगी है मिरी

सो ज़िंदगी की हक़ीक़त रही रही न रही

कमाल कर के दिखाया है मेरी आँखों ने

अब इन में पहली सी वहशत रही रही न रही

लगा हुआ है ज़माना इसी तजस्सुस में

वो मेरे पहलू की ज़ीनत रही रही न रही

कोई भी रब्त मगर दाइमी नहीं होता

किसी के हक़ में तबीअ'त रही रही न रही

हज़ारों यार हज़ारों ही चाहने वाले

मगर नसीब में ख़ल्वत रही रही न रही

है कैसा ज़ोर का तूफ़ाँ बचें बचें न बचें

रही रही न रही छत रही रही न रही

यूँ अपने जज़्ब में गुम हो गया है अब 'सानी'

शराब-ओ-मय की ज़रूरत रही रही न रही

(755) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554