जिस दिलरुबा सूँ दिल कूँ मिरे इत्तिहाद है
जिस दिलरुबा सूँ दिल कूँ मिरे इत्तिहाद है
दीदार उस का मेरी अँखाँ की मुराद है
रखता है बर में दिलबर-ए-रंगीं ख़याल कूँ
मानिंद आरसी के जो साफ़ ए'तिक़ाद है
शायद कि दाम-ए-इश्क़ में ताज़ा हुआ है बंद
वादे पे गुल-रुख़ाँ के जिसे ए'तिमाद है
बाक़ी रहेगा जौर-ओ-सितम रोज़-ए-हश्र लग
तुझ ज़ुल्फ़ की जफ़ा में निपट इम्तिदाद है
मक़्सूद-ए-दिल है उस का ख़याल ऐ 'वली' मुझे
ज्यूँ मुझ ज़बाँ पे नाम-ए-मोहम्मद मुराद है
(550) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
वली मोहम्मद वली