याद करना हर घड़ी उस यार का

याद करना हर घड़ी उस यार का

है वज़ीफ़ा मुझ दिल-ए-बीमार का

आरज़ू-ए-चश्मा-ए-कौसर नईं

तिश्ना-लब हूँ शर्बत-ए-दीदार का

आक़िबत क्या होवेगा मालूम नईं

दिल हुआ है मुब्तिला दिलदार का

क्या कहे तारीफ़ दिल है बे-नज़ीर

हर्फ़ हर्फ़ उस मख़्ज़न-ए-असरार का

गर हुआ है तालिब-ए-आज़ादगी

बंद मत हो सुब्हा ओ ज़ुन्नार का

मसनद-ए-गुल मंज़िल-ए-शबनम हुई

देख रुत्बा दीदा-ए-बेदार का

ऐ 'वली' होना सिरीजन पर निसार

मुद्दआ है चश्म-ए-गौहर-बार का

(870) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554