बाग़ों में आएगी कब बहार

नौहे लिखते लिखते ये दिल थक जाता है

बिखरे हुए हैं सब दिल वाले

हम मतवाले तन्हा हैं

रौशनियों के बेटे तारीकी में आ कर चमकें

हम राहों में तय्यार मिलेंगे

जो यलग़ार यहाँ भी होगी

हम अपने ख़ूँ के फ़व्वारों को आम करेंगे

एक चराग़ाँ कूचा-ए-रुस्वाई में

इक बाला-ए-बाम करेंगे

उन रोज़ों में ये दिल थक कर सो भी चुके तो

हम ख़ुश होंगे

बादल के तकिए पे बहुत आराम करेंगे

(929) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554