मुज़्महिल क़दमों पे बार

मुज़्महिल क़दमों पे बार

गर्दिश-ए-लैल-ओ-नहार

दिल है कू-ए-यार में

सर चला है सू-ए-दार

गुम्बद-ए-बे-दर की गूँज

बंद होंटों की पुकार

ढाँप लो ख़ाली शिकम

हो चुके फ़ाक़े शुमार

खा गई दहक़ान को

सब्ज़ खेतों की क़तार

मदफ़न-ए-मेहनत-कशाँ

कार-ख़ानों के मज़ार

मंज़िलें हैं बे-निशाँ

रास्ते गर्द-ओ-ग़ुबार

तन बहुत धोया 'रबाब'

मैल मन का भी उतार

(975) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554