कितने हाथ सवाली हैं

कितने हाथ सवाली हैं

कितनी जेबें ख़ाली हैं

सब कुछ देख रहा हूँ मैं

रातें कितनी काली हैं

मंज़र से ला-मंज़र तक

आँखें ख़ाली ख़ाली हैं

उस ने कोरे-काग़ज़ पर

कितनी शक्लें ढाली हैं

सिर्फ़ ज़फ़र 'ताबिश' हैं हम

'ग़ालिब' 'मीर' न 'हाली' हैं

(814) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554