गो मिरी हर साँस इक पेगाज़-ए-सरमस्ती रही

गो मिरी हर साँस इक पेगाज़-ए-सरमस्ती रही

मेरी हस्ती मिस्ल-ए-बू-ए-गुल परेशाँ ही रही

हश्र तामीर-ए-नशेमन का नज़र में है मगर

इतने दिन मेरी तबीअ'त तो ज़रा बहली रही

कितनी सुब्हें यास की ज़ुल्मत में आख़िर बुझ गईं

शम-ए-दिल जलती रही जलती रही जलती रही

किस के रोके रुक सका सैल-ए-रवान-ए-ज़िंदगी

फूल खिलते ही रहे बिजली चमकती ही रही

'ज़ेब' कितनी देर का हंगामा-ए-सैलाब था

रौनक़-ए-दरिया मिरी टूटी हुई कश्ती रही

(998) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554