कोई भी दर न मिला नारसी के मरक़द में

कोई भी दर न मिला नारसी के मरक़द में

मैं घुट के मर गया अपनी सदा के गुम्बद में

ग़ुबार-ए-फ़िक्र छटा जब तो देखता क्या हूँ

अभी खड़ा हूँ मैं हर्फ़-ओ-नवा की सरहद में

मिरे हरीफ़ों पे बे-वज्ह ख़ौफ़ ग़ालिब है

है कौन मेरे सिवा मेरे वार की ज़द में

कोई ख़बर ही न थी मर्ग-ए-जुस्तुजू की मुझे

ज़मीं फलाँग गया अपने शौक़-ए-बेहद में

अजब था मैं भी कि ख़ुद अपनी ही सना की 'ज़ेब'

फिर एक हज्व कही इस क़सीदे की रद्द में

(1035) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554