कहाँ बशारत-ए-फ़स्ल-ए-बहार लाई थी

कहाँ बशारत-ए-फ़स्ल-ए-बहार लाई थी

हवा तो बाग़ की इज़्ज़त उतार लाई थी

गुलों पे उड़ती हुई तितलियों से याद आया

तिरी तलब मुझे दरिया के पार लाई थी

सदा न फिर मिरे बे-जान जिस्म से निकली

हवा तो उस को गुफा तक पुकार लाई थी

तुम्हारे साए से अरमान सब निकाले गए

विसाल-रुत समर-ए-इंतिज़ार लाई थी

वो कोई ख़ास चमक ढूँढता रहा 'ज़ीशान'

हमारी आँख सफ़र का ग़ुबार लाई थी

(1052) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554