हमीं ने उन की तरफ़ से मना लिया दिल को

हमीं ने उन की तरफ़ से मना लिया दिल को

वो करते उज़्र तो ये और भी गराँ होता

समझ तो ये कि न समझे ख़ुद अपना रंग-ए-जुनूँ

मिज़ाज ये कि ज़माना मिज़ाज-दाँ होता

भरी बहार के दिन हैं ख़याल आ ही गया

उजड़ न जाता तो फूलों में आशियाँ होता

दिमाग़ अर्श पे है तेरे दर की ठोकर से

नसीब होता जो सज्दा तो मैं कहाँ होता

(1635) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554