हमें सफ़र की अज़िय्यत से फिर गुज़रना है

हमें सफ़र की अज़िय्यत से फिर गुज़रना है

तुम्हारे शहर में फ़िक्र ओ नज़र पे पहरा है

सज़ा के तौर पे मैं दोस्तों से मिलता हूँ

असर शिकस्त-पसंदी का मुझ पे गहरा है

वो एक लख़्त ख़लाओं में घूरते रहना

किसी तवील मसाफ़त का पेश-ख़ेमा है

ये और बात कि तुम भी यहाँ के शहरी हो

जो मैं ने तुम को सुनाया था मेरा क़िस्सा है

हम अपने शानों पे फिरते हैं क़त्ल-गाह लिए

ख़ुद अपने क़त्ल की साज़िश हमारा विर्सा है

(1451) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554