बहुत अज़ीज़ था आलम वो दिल-फ़िगारी का
बहुत अज़ीज़ था आलम वो दिल-फ़िगारी का
सुकूँ ने छीन लिया लुत्फ़ बे-क़रारी का
हमें भी ख़ू थी ज़मानों से दिल जलाने की
उन्हें भी शौक़ पुराना था शोला-बारी का
दिलों में उन के रहा इज़्तिराब रोज़-ओ-शब
वो जिन के सर पे रहा बोझ ताज-दारी का
वो जाते जाते मुझे अपने ग़म भी सौंप गया
अजीब ढंग निकाला है ग़म-गुसारी का
कहा था तुम से ऐ 'आज़िम' सँभल सँभल के चलो
भरम न रक्खा मगर तुम ने पर्दा-दारी का
(1381) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
आज़िम कोहली