एक मुश्किल सी बहर-तौर बनी होती है

एक मुश्किल सी बहर-तौर बनी होती है

तुझ से बाज़ आएँ तो फिर ख़ुद से ठनी होती है

कुछ तो ले बैठती है अपनी शिकस्ता-पाई

और कुछ राह में छाँव भी घनी होती है

मेरे सीने से ज़रा कान लगा कर देखो

साँस चलती है कि ज़ंजीर-ज़नी होती है

आबला-पाई भी होती है मुक़द्दर अपना

सर पे अफ़्लाक की चादर भी तनी होती है

दूध की नहर निकाली है ग़मों से हम ने

हम बता सकते हैं क्या कोह-कनी होती है

आँख तो खुलती है किरनों की तलब में लेकिन

ज़ेब-ए-मिज़्गाँ किसी नेज़े की अनी होती है

दश्त-ए-ग़ुर्बत ही पे मौक़ूफ़ नहीं है 'ताबिश'

अब तो घर में भी ग़रीब-उल-वतनी होती है

(1459) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554