किसी दश्त ओ दर से गुज़रना भी क्या
किसी दश्त ओ दर से गुज़रना भी क्या
हुए ख़ाक जब तो बिखरना भी क्या
वही इक समुंदर वही इक हवा
मिरी शाम तेरा सँवरना भी क्या
लकीरों के हैं खेल सब ज़ाविए
इधर से उधर पाँव धरना भी क्या
मुझे ऊब सी सब से होने लगी
ये जीना भी क्या और मरना भी क्या
अगर उन से बच कर निकल जाइए
तो फिर उस की आँखों से डरना भी क्या
घने जंगलों की बुझी कैसे आग
कहीं पास था कोई झरना भी क्या
किसी तरह से उस का घर तो मिला
मगर अब मुलाक़ात करना भी क्या
(1148) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अब्दुल हमीद