साए फैल गए खेतों पर कैसा मौसम होने लगा

साए फैल गए खेतों पर कैसा मौसम होने लगा

दिल में जो ठहराव था इक दम दरहम-बरहम होने लगा

परदेसी का वापस आना झूटी ख़बर ही निकली ना

बूढ़ी माँ की आँख का तारा फिर से मद्धम होने लगा

बचपन याद के रंग-महल में कैसे कैसे फूल खिले

ढोल बजे और आँसू टपके कहीं मोहर्रम होने लगा

ढोर डंगर और पँख पखेरू हज़रत-ए-इंसाँ काठ कबाड़

इक सैलाब में बहते बहते सब का संगम होने लगा

सब से यक़ीन उठाया हम ने दोस्त पड़ोसी दिन तारीख़

ईद-मिलन को घर से निकले शोर-ए-मातम होने लगा

(1262) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554