ख़्वाब की बस्ती में अफ़्साने का घर

ख़्वाब की बस्ती में अफ़्साने का घर

शम्अ' की लौ पर है परवाने का घर

बन गए आख़िर हरीफ़-ए-बाल-ओ-पर

दाम की दीवार और दाने का घर

आप भी संग-ए-तअक़्क़ुल फेंकिए

आइना-ख़ाना है दीवाने का घर

मैं जुनून-ए-इश्क़ और सहरा-ए-ग़म

तू अदू की बज़्म बेगाने का घर

अक़्ल-ओ-दानिश इल्म-ओ-इरफ़ाँ फ़िक्र-ओ-होश

किन हिसारों में है फ़रज़ाने का घर

हो गए गुमराह कुछ मेरी तरह

ढूँडते हैं शैख़ पैमाने का घर

क़िस्मत-ए-'तरज़ी' यही जागीर थी

शहर-ए-ग़म कहिए कि वीराने का घर

(1290) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554