अबस ढूँडा किए हम ना-ख़ुदाओं को सफ़ीनों में
अबस ढूँडा किए हम ना-ख़ुदाओं को सफ़ीनों में
वो थे आसूदा-ए-साहिल मिले साहिल-नशीनों में
वो औरों के बुतों को तोड़ने वालों को देखो तो
छुपाए फिरते हैं अपने बुतों को आस्तीनों में
हमारी बेकसी और ना-तवानी का ख़ुदा हाफ़िज़
कि तलवारें हैं पिन्हाँ रहबरों की आस्तीनों में
छलक जाती है अश्क-ए-गर्म बन कर मेरी आँखों से
ठहरती ही नहीं सहबा-ए-दर्द इन आबगीनों में
मिरे अशआर हैं आईना-ए-सोज़-ए-दरूँ 'बज़्मी'
झलकता है मिरा ख़ून-ए-जिगर इन आबगीनों में
(747) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554