अगर वो बे-अदब है बे-अदब लिख
अगर वो बे-अदब है बे-अदब लिख
कभी जो लिख नहीं पाया वो अब लिख
तमाज़त हिर्स की हद से बढ़ी है
समुंदर ख़ुद हुआ है तिश्ना-लब लिख
अना मेरी ज़बाँ खुलने न देगी
मुझे तू जितना चाहे बे-तलब लिख
कमीना सारी दुनिया तेरे आगे
मगर अपना भी तो नाम-ओ-नसब लिख
मिरी क़िंदील-ए-जाँ जलती है शब भर
ज़रा अपनी भी तो रूदाद-ए-शब लिख
'तपिश' तेरे लिए मेरी दुआ है
जो हक़ तू जानता है सब का सब लिख
(1098) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554