लाला-ज़ारों में ज़र्द फूल हूँ मैं

लाला-ज़ारों में ज़र्द फूल हूँ मैं

फ़स्ल-ए-गुल है मगर मलूल हूँ मैं

चाँद-तारों को रश्क है मुझ पर

तेरे क़दमों की सिर्फ़ धूल हूँ मैं

क्यूँ मुझे संगसार करते हो

कब ये मैं ने कहा रसूल हूँ मैं

नूर-ए-सर-मस्ती-ए-अबद हूँ मगर

मय-ए-शफ़्फ़ाफ़ में हुलूल हूँ मैं

रंज-ओ-ग़म क्यूँ न मेरी क़द्र करें

बे-ग़रज़ और बा-उसूल हूँ मैं

चाँदनी क्या पयाम लाई है

आज कुछ और भी मलूल हूँ मैं

सब के हक़ में हूँ शाख़-ए-गुल लेकिन

सिर्फ़ अपने लिए बबूल हूँ मैं

मुझ पे ही यूरिश-ए-अलम क्यूँ है

जब हक़ीक़त में तेरी भूल हूँ मैं

ग़म-ए-हिज्राँ ही वो सही 'आबिद'

कोई तो है जिसे क़ुबूल हूँ मैं

(1449) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554