मुक़द्दर में साहिल कहाँ है मियाँ

मुक़द्दर में साहिल कहाँ है मियाँ

मिरी नाव बे-बादबाँ है मियाँ

जो बर्क़-ए-तपाँ से मुनव्वर रहे

वही आशियाँ आशियाँ है मियाँ

कहाँ जाइए मय-कदा छोड़ कर

यही एक जा-ए-अमाँ है मियाँ

अबद तक मुकम्मल न हो पाएगी

शब-ए-ग़म की ये दास्ताँ है मियाँ

कहाँ पावँ रक्खूँ परेशान हूँ

ज़मीं सूरत-ए-आसमाँ है मियाँ

मुक़द्दस सही कारोबार-ए-वफ़ा

मगर इस में नुक़सान-ए-जाँ है मियाँ

अजब फीकी फीकी सी है चाँदनी

उदास आज क्यूँ चन्द्रमाँ है मियाँ

जहाँ दिल के बदले में मिलता है दिल

वो दुनिया न जाने कहाँ है मियाँ

नहीं मुझ से 'आबिद' वो कुछ ख़ास दूर

फ़क़त ज़िंदगी दरमियाँ है मियाँ

(1555) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554