ख़ुशी के वक़्त भी तुझ को मलाल कैसा है
ख़ुशी के वक़्त भी तुझ को मलाल कैसा है
उरूज-ए-हुस्न में नक़्स-ए-कमाल कैसा है
जो एक दूजे को चाहें तो क्यूँ न अपना लें
ये दिल से पूछ के बतला ख़याल कैसा है
नहीं जो आने के सब उन की राह तकते हैं
ये इंतिज़ार का शहर-ए-वबाल कैसा है
है जिस के साथ जुड़े इक हज़ार इक ख़दशे
वो हिज्र कैसा है 'हामिद' विसाल कैसा है
(875) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554