क्या बुरी तरह भौं मटकती है
क्या बुरी तरह भौं मटकती है
कि मिरे दिल में आ खटकती है
ज़ुल्फ़ की शान मुख उपर देखो
कि गोया अर्श में लटकती है
अब तलक गरचे मर गया फ़रहाद
रूह पत्थर सीं सर लटकती है
दिल कबाबों में कौन कच्चा है
इश्क़ की आग क्यूँ चटकती है
'आबरू' जा पहुँच कि प्यासी ज़ुल्फ़
नागनी की तरह भटकती है
(815) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
आबरू शाह मुबारक