चाँद का रक़्स सितारों का फ़ुसूँ माँगती है

चाँद का रक़्स सितारों का फ़ुसूँ माँगती है

ज़िंदगी फिर कोई अंदाज़-ए-जुनूँ माँगती है

मुद्दतें गुज़रीं कि यख़-बस्ता हुए क़ल्ब-ओ-जिगर

ग़ैरत-ए-इश्क़ मगर सोज़-ए-दरूँ माँगती है

फ़ैज़-ए-मौसम था परिंदे हुए आज़ाद मगर

ख़ू-ए-सय्याद वही सैद-ए-ज़बूँ माँगती है

फ़स्ल-ए-गुल के लिए क्या जान पे खेले कोई

अब तो हर मौज-ए-हवा तोहफ़ा-ए-ख़ूँ माँगती है

कुछ तो ऐ यूरिश-ए-आलाम-ओ-हवादिस दम ले

गर्दिश-ए-वक़्त भी थोड़ा सा सकूँ माँगती है

ख़ूबी-ए-फ़न नहीं पर्वर्दा-ए-आवुर्द 'सहर'

रूह-ए-तख़्लीक़ दम-ए-कुन-फ़-यकूँ माँगती है

(925) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554