रह-ए-वफ़ा में उन्हीं की ख़ुशी की बात करो

रह-ए-वफ़ा में उन्हीं की ख़ुशी की बात करो

वो ज़िंदगी हैं तो फिर ज़िंदगी की बात करो

फ़ुग़ान-ए-नीम-शबी ज़ीस्त तक रहे क़ाएम

हयात सोज़-ए-जिगर है इसी की बात करो

निज़ाम-ए-हुस्न से वाक़िफ़ हो फिर वफ़ा कैसी

उन्हीं पे मिट के नई ज़िंदगी की बात करो

ज़बान-ए-क़ाल को दे कर सुकूत का पैग़ाम

ज़बान-ए-हाल से पैहम उसी की बात करो

करम है उन का जो हो जाए 'वासिल'-ए-जानाँ

वहाँ ख़ुदी की न कुछ बे-ख़ुदी की बात करो

(962) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554