ख़लिश-ए-तीर-ए-बे-पनाह गई
ख़लिश-ए-तीर-ए-बे-पनाह गई
लीजिए उन से रस्म-ओ-राह गई
आप ही मरकज़-ए-निगाह रहे
जाने को चार-सू निगाह गई
सामने बे-नक़ाब बैठे हैं
वक़अत-ए-हुस्न-ए-मेहर-ओ-माह गई
उस ने नज़रें उठा के देख लिया
इश्क़ की जुरअत-ए-निगाह गई
इंतिहा-ए-जुनूँ मुबारकबाद
पुर्सिश-ए-हाल गाह गाह गई
मर मिटे जल्द-बाज़ परवाने
अपनी सी शम्अ' तो निबाह गई
दिल में अज़्म-ए-हरम सही लेकिन
उन के कूचे को गर ये राह गई
(759) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अदा जाफ़री