निगाह ओट रहूँ कासा-ए-ख़बर में रहूँ

निगाह ओट रहूँ कासा-ए-ख़बर में रहूँ

मैं बुझते बुझते भी पैराहन-ए-शरर में रहूँ

मैं ख़ुद ही रोज़ तमन्ना में आप शाम-ए-फ़िराक़

अजब नहीं जो अकेली भरे नगर में रहूँ

सुलग उठी तो अँधेरों का रख लिया है भरम

जो रौशनी हों तो क्यूँ चश्म-ए-नौहा-गर में रहूँ

तमाम उम्र सफ़र में गुज़ार दूँ अपनी

तमाम उम्र तमन्ना-ए-रहगुज़र में रहूँ

लिखा गया मुझे आवाज़-ए-ख़ामुशी की तरह

ख़ुद अपना अक्स बनूँ साया-ए-हुनर में रहूँ

वो तिश्नगी थी कि शबनम को होंट तरसे हैं

वो आब हूँ कि मुक़य्यद गुहर गुहर में रहूँ

'अदा' मैं निकहत-ए-गुल भी न थी सबा न थी

कि मेहमाँ सी रहूँ और अपने घर में रहूँ

(840) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554