मैं साज़ ढूँडती रही

एहसास-ए-अव्वलीं

एक मौहूम इज़्तिराब सा है

इक तलातुम सा पेच-ओ-ताब सा है

उमडे आते हैं ख़ुद-ब-ख़ुद आँसू

दिल पे क़ाबू न आँख पर क़ाबू

दिल में इक दर्द मीठा मीठा सा

रंग चेहरे का फीका फीका सा

ज़ुल्फ़ बिखरी हुई परेशाँ-हाल

आप ही आप जी हुआ है निढाल

सीने में इक चुभन सी होती है

आँखों में क्यूँ जलन सी होती है

सर में पिन्हाँ तसव्वुर-ए-मौहूम

हाए ये आरज़ू-ए-ना-मालूम

एक नाला सा है बग़ैर आवाज़

एक हलचल सी है न सोज़ न साज़

क्यूँ ये हालत है बे-क़रारी की

साँस भी खुल के आ नहीं सकती

रूह में इंतिशार सा क्या है

दिल को ये इंतिज़ार सा क्या है

(1379) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554