मुझे पसंद नहीं ऐसे कारोबार में हूँ

मुझे पसंद नहीं ऐसे कारोबार में हूँ

ये जब्र है कि मैं ख़ुद अपने इख़्तियार में हूँ

हुदूद-ए-वक़्त से बाहर अजब हिसार में हूँ

मैं एक लम्हा हूँ सदियों के इंतिज़ार में हूँ

अभी न कर मिरी तश्कील मुझ को नाम न दे

तिरे वजूद से बाहर में किस शुमार में हूँ

मैं एक ज़र्रा मिरी हैसियत ही क्या है मगर

हवा के साथ हूँ उड़ते हुए ग़ुबार में हूँ

बस आस-पास ये सूरज है और कुछ भी नहीं

महक रहा तो हूँ लेकिन मैं रेगज़ार में हूँ

(978) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554