गोल कमरे को सजाता हूँ

गोल कमरे को सजाता हूँ तिकोनी ख़्वाहिशों से

काली दीवारों पे

तेरे जिस्म की चौकोर ख़ुशबू टाँग दी है

नीली छत पे

दूधिया ख़्वाबों के जलते क़ुमक़ुमे लटका दिए हैं

खिड़की के शीशों पे

पीली रूह के सायों को चस्पाँ कर दिया है

नंगे दरवाज़े को

अंधी आरज़ू का पैरहन पहना दिया है

गूँगे बिस्तर पर

नई तन्हाई की चादर बिछा कर

सोने की कोशिश करूँगा

देरीना महरूमियों के जंगलों में

खोने की कोशिश करूँगा

(734) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Gol Kamre Ko Sajata Hun In Hindi By Famous Poet Adil Mansuri. Gol Kamre Ko Sajata Hun is written by Adil Mansuri. Complete Poem Gol Kamre Ko Sajata Hun in Hindi by Adil Mansuri. Download free Gol Kamre Ko Sajata Hun Poem for Youth in PDF. Gol Kamre Ko Sajata Hun is a Poem on Inspiration for young students. Share Gol Kamre Ko Sajata Hun with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.