फ़ैज़

अब न ज़ंजीर खड़कने की सदा आएगी

ज़िंदाँ महकेगा न अब बाद-ए-सबा आएगी

एक एक फूल के मुरझाए हुए चेहरे पर

रंग बिखरेंगे न खिलता हुआ मौसम कोई

ख़ार के सीने में चुभता हुआ फिर ग़म कोई

आँधी फिर तेज़ है तारों को बुझा दे न कहीं

रात घनघोर है सूरज को छुपा दे न कहीं

और अब शोला-ए-जाँ से भी न उट्ठेगा धुआँ

तीरगी में तिरी साँसों का उजाला भी कहाँ

चश्म-ए-नर्गिस में लहू-रंग है शबनम शायद

और सय्याद का दामन भी तो है नम शायद

(843) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554