गए मंज़रों से ये क्या उड़ा है निगाह में

गए मंज़रों से ये क्या उड़ा है निगाह में

कोई अक्स है कि ग़ुबार सा है निगाह में

हमा-वक़्त अपनी शबीह के हूँ मैं रू-ब-रू

कोई अश्क है कि ये आईना है निगाह में

कोई शहर-ए-ख़्वाब गुज़र रहा है ख़याल से

कोई दश्त-ए-शाम सुलग रहा है निगाह में

कफ़-ए-दर्द से ग़म-ए-काएनात की गर्द से

वही मिट रहा है जो नक़्श सा है निगाह में

कोई तीरगी है फ़ुरात-ए-जाँ में रवाँ-दवाँ

मगर इक चराग़ सा तैरता है निगाह में

गए मौसमों की वो सब्ज़ रंग हिकायतें

कोई आब-ए-सुर्ख़ से लिख गया है निगाह में

(902) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554