शब-ए-सियाह पे वा रौशनी का बाब तो हो
शब-ए-सियाह पे वा रौशनी का बाब तो हो
मगर ये शर्त है कोई सितारा-याब तो हो
मैं हर्फ़ बन के तिरी रूह में उतर जाऊँ
मिरा सुख़न तिरी महफ़िल में बारयाब तो हो
सवाद-ए-शब के सफ़र में सितारा-वार चलूँ
तिरे जमाल की लौ मेरी हम-रिकाब तो हो
किसी तरह तो घटे दिल की बे-क़रारी भी
चलो वो चश्म नहीं कम से कम शराब तो हो
असास-ए-जिस्म उठाऊँ नए सिरे से मगर
ये सोचता हूँ कि मिट्टी मिरी ख़राब तो हो
वो 'आफ़्ताब' लब-ए-बाम भी उतर आए
मगर किसी में उसे देखने की ताब तो हो
(805) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
आफ़ताब हुसैन